फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ramchandra lost the election, lost his life

चुनाव तो जीत, जिंदगी हार गए रामचंद्र

Mon, 03 May 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ramchandra lost the election, lost his life
रामनगर। प्रधान बनने के लिए दिन-रात एक करने वाले रामचंद्र मौर्य को क्या पता था कि उन्हें यह खुशी मिलने से पहले ही उनकी जान चली जाएगी। रविवार को मतगणना के बाद जब उनकी जीत का एलान हुआ तो लोग सकते में रह गए। बारह दिन पहले मृत हुए रामचंद्र मौर्य को 164 मतों के भारी अंतर से चुनाव में जीत मिली है।
विज्ञापन

रामनगर ब्लाक के जयरामपुर गांव निवासी रामचंद्र मौर्य की हसरत इस बार गांव का प्रधान बनने की थी। इसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उन्होंने जी तोड़ कोशिश की। दिन-रात ग्रामीणों की सेवा में लगे रहे, ताकि उन्हें उनका समर्थन मिल सके। 15 अप्रैल को मतदान के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें भरपूर समर्थन भी दिया, लेकिन इसका परिणाम जानने के लिए वह जिंदा न रह सके। 18 अप्रैल को ही तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई थी। रविवार को मतगणना शुरू हुई तो सबकी निगाह इस जयरामपुर के परिणाम पर भी टिकी थी। चुनाव में रामचंद्र मौर्य को 393 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रहे रामाश्रय यादव को 229 मतों से संतोष करना होगा। रामचंद्र चुनाव जीत गए, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed