फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rakesh Chairman , CB Singh became General Secretary

राकेश अध्यक्ष, सीबी सिंह महामंत्री बने

Thu, 07 May 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Thu, 07 May 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Chairman , CB Singh became General Secretary
वाजिदपुर स्थित एक होटल में बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन में जिला इकाई का गठन किया गया।
विज्ञापन


सर्व सम्माति से राकेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष और सीबी सिंह को महामंत्री चुना गया। उपेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सभाजीत यादव संप्रेक्षक बनाए गए। जीएन दुबे संघर्ष समिति का अध्यक्ष चुना गया।

अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने कहा कि कर्मचारी परिषद कई गुटों में बंटा था जिसका फायदा शासन उठाता रहा।
विज्ञापन


परन्तु अब परिषद के तीनो गुटों का एकीकरण करके कर्मचारियों को मजबूती प्रदान करने का कार्यक्रम शुरू हो गया है। जिससे उनकी जायज मांगों पर शासन से दबाव बनाकर मनवाने का प्रयास शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के बाद कर्मचारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का मार्ल्यापण कर स्वागत किया। अधिवेशन में चुनाव अधिकारी डीएन सिंह रहे।

इस मौके पर ओपी राय, हनीफ, शकुंतला सिंह, मोराली सिंह, फतेहबहादुर, बीबी सिंह, कामेश्वरनाथ, जेडी सिंह, बदरे आलम, महालक्ष्मी वर्मा, संजय चौधरी, शिवकुमार यादव, चन्द्रशेखर सिंह, ओमप्रकाश, कमला पाण्डेय, प्रदीप श्रीवास्तव,


 हुबलाल, डा. प्रदीप सिंह, अशोक मौर्य, कामेश्वर सिंह, राजेश सिंह लालबहादुर, सुबच्चन राम, निखिलेश सिंह, शिवमोहन श्रीवास्तव, लालमनि सिंह, केडी यादव, जेपी सिंह फूलचन्द कन्नौजिया आदि थे। संचालन जिलामंत्री सीबी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed