फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raj college administration agreed to hold student union elections

छात्र संघ चुनाव कराने को राजी हुआ राज कालेज प्रशासन

Wed, 22 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Raj college administration agreed to hold student union elections
राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर चल रहा छात्रों का अनशन तीसरे दिन बुधवार की देर शाम समाप्त हुआ। कालेज के प्राचार्य डॉक्टर शंभू राम ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव कराऊंगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्र नेता आशीष कुमार यादव को मिठाई खिलाकर अनशन तोड़वाया। प्राचार्य द्वारा छात्र संघ चुनाव करवाने हेतु राजी होने पर छात्र नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर गुलालपुर पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर ज्योतिष प्रकाश यादव, पूर्व प्राचार्य कैप्टन डॉक्टर अखिलेश शुक्ला, डॉक्टर बृजेश कुमार यदुवंशी, असिस्टेंट प्रोफेसर धर्मवीर सिंह, डॉक्टर यदुवंश आदि उपस्थित रहे। वहीं, अनशन पर बैठने वाले छात्र नेताओं में प्रमुख रूप से आशीष कुमार यादव, निखिल राय, मोनू, अमन श्रीवास्तव, रजत यादव, रोहित पांडेय, आदर्श सिंह, शुभम जयसवाल, आशीष यादव, रितेश बिंद, आलोक यादव, अनुज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव होने के बाद जिला प्रशासन से अनुमति मांगी जाएगी। यदि जिला प्रशासन अनुमति दे देता है तो चुनाव करा दिया जाएगा।- शंभूराम, प्राचार्य राज कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed