{"_id":"6abdc1ee94c902c126c68411a8ea2b5b","slug":"raising-the-issue-of-power-and-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली और सड़क का मुद्दा उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली और सड़क का मुद्दा उठा
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक में सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीडा) की बिजली समस्या पर चर्चा की गई। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपायुक्त एचपी सिंह ने पिछली बैठक की प्रगति से अवगत कराया। उद्यमियों ने औद्योगिक संस्थान सिद्दीकपुर और जगदीशपट्टी में स्वतंत्र फीडर स्थापित करने की मांग की।
डीएम ने कहा कि आयुक्त एवं निदेशक उद्योग निदेशालय, कानपुर को शीघ्र ही बिजली समस्या से अवगत कराया जाएगा। औद्योगिक संस्थान सिद्दीकपुर की जर्जर सड़क, नाली और चहारदीवारी की मरम्मत कराने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया गया। सीडा की सड़कों की मरम्मत, निर्माण कार्य के संबंध में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि कार्य चल रहा है। शीघ्र ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
सीडा में बेसिक टेलीफोन खराब होने और बीएसएनएल मोबाइल में आ रही दिक्कतों को ठीक कराने का निर्देश एसडीओ टेलीफोन को दिया गया। जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर वरुणा पुल की मरम्मत के लिए सचिव औद्योगिक विकास को फिर से पत्र भेजने को कहा। शाहगंज उद्यमी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्त ने बताया कि शाहगंज में 16 उद्योग चल रहे हैं। बिजली आपूर्ति बहुत कम हो रही है। जो बिजली मिलती है, उसमें भी लो-वोल्टेज के कारण कोई काम नहीं हो पाता। इसके कारण उद्यमियों का कार्य बाधित होता है।
विज्ञापन
डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत एके मिश्र को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में औद्योगिक आस्थान सिद्दीकपुर में भी बिजली की समस्या को भी उठाया गया। बिजली आपूर्ति कम होने पर यूपी स्टेट कार्पोरेशन के फीडर से जोड़कर आपूर्ति कराने की मांग की गई।
डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत से सर्वे कराकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता आरईएस को सतहरिया में नाली निर्माण के लिए स्टीमेट बनाकर एक सप्ताह में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। एलडीएम को निर्देश दिया कि मार्च तक एटीएम अवश्य लगाएं। इस अवसर पर उद्यमी संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, अनिल सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू, जिला अग्निशमन अधिकारी केके ओझा, जिला गन्ना अधिकारी अखिलेश प्रताप, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आदि रहे।