फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raised voice by boycotting work to fulfill demands

मांगें पूरी कराने को कार्य बहिष्कार कर आवाज की बुलंद

Tue, 20 Jul 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Raised voice by boycotting work to fulfill demands
विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों और रोजगार सेवकों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान मांगें पूरी करने के लिए आवाज बुलंद की। साथ ही प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

विकास भवन से लगायत ब्लॉकों पर तैनात सभी मनरेगा कर्मियों ने 10 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को कार्य बहिष्कार किया। वक्ताओं का कहना था कि उनकी विभिन्न मांगें काफी समय से लंबित हैं। जिन्हें सरकार पूरी नहीं कर रही है। तीन वर्षों से अधिक समय से कार्यरत अस्थाई कर्मियों का नियमितीकरण किया जा रहा है, उसी क्रम में मनरेगा कर्मी जो 10 से 15 वर्षों से कार्यरत हैं, उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। मनरेगाकर्मियों को भी नियमित किया जाना चाहिए। इसके अलावा मनरेगा के तहत जेम पोर्टल के जरिए की जा रही भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतया प्रतिबंधित करने, नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक समस्त मनरेगा कार्मिकों का समान कार्य समान वेतन देने, सेवा नियमावली तत्काल लागू करने आदि जो मांगें लंबित हैं, उन्हें पूरा करने की भी मांग की। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कार्य बहिष्कार करने वालों में एपीओ मो.निजामुद्दीन, राजकुमार, अंबुज तिवारी, शैलेश सिंह, सतीश सिंह, लक्ष्मीनारायण चौरसिया, राकेश सिंह, देवी प्रसाद शुक्ला, अमर बहादुर सिंह, विशाल श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed