फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rain up trouble in town prosperity in rural areas

बारिश ः शहर में परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली

Fri, 17 Jul 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Fri, 17 Jul 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Rain up trouble in town prosperity in rural areas
बुधवार  की रात से गुरुवार की दोपहर तक हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों को धान की रोपाई के लिए पानी की किल्लत नहीं हुई, लेकिन कार्यालय जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


 छात्र-छात्राएं पानी में भींगते हुए विद्यालय जाने को विवश हुए। मुहल्लों की गलियों में पानी भरे  होने के कारण मुहल्लेवासियों को काफी दिक्कत हुई। सड़कों पर पानी रहने से राहगीरों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 
बारिश से गांव में तालाब व पोखरे भर गए। साथ ही खेतों में पानी भर गया। किसान बादल देख बुधवार की शाम ही धान की रोपाई कराने के लिए मजदूर व खाद की व्यवस्था कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को खेत में भरे पानी में धान की रोपाई करवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया। उधर बारिश से लेागों को परेशानी भी हुई। कार्यालय खुले रहने के कारण कई कर्मचारी छाता तो कई कर्मचारी रेनकोट पहनकर और कई कर्मचारी भींगते हुए कार्यालय पहुंचे। विद्यार्थी भी भींगते हुए विद्यालय पहुंचे।

सतहरियाः मुंगराबादशाहपुर -जंधई रोड स्थित मंडी समिति में गंदगी का ढ़ेर लग गया है। बारिश होते ही सफाई की पोल खुल गई। सफाई की व्यवस्था न होने के कारण परिसर में कूड़े का अम्बार लगा रहता है। गंदगी के चलते संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।

मडिय़ाहूं ःनगर पंचायत की कलई गुरुवार को हुई बारिश ने खोल दिया। नगर पंचायत द्वारा दस दिन पहले ईद गाह मार्ग पर नाले का निर्माण कराया गया था। जो पानी का बहाव नही सह सका। और घटिया निर्माण होने से करीब 30


मीटर गिर गया। मोहल्ले वासियों का कहना है कि निर्माण मानक के अनुरूप न करने पर उन्होंने विरोध नगर पंचायत के अधिकारियों और चेयरमैन से किया था। लेकिन उन्होंने ध्यान नही दिया। नगर पंचायत के ईओ ने कहा कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed