{"_id":"b3cfce45443d4848a8a63f3050e7b7cd","slug":"rain-fell-in-the-apartment-two-of-debris-escaped-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में गिरे मकान, मलबे में दबकर दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में गिरे मकान, मलबे में दबकर दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Tue, 18 Aug 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
रिमझिम बारिश के बीच सोमवार को दो अलग-अलग क्षेत्रों में जर्जर मकान गिरने से मलबे में दबकर दो किशोरों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। मलबे में दबने से बोलेरो जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई।
नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शेखपुर मुहल्ला और मुफ्तीगंज क्षेत्र के पसेवां गांव में हुई घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के भोपौली निवासी सतीश निषाद का 14 वर्षीय पुत्र रोहित अपने मामा नगर के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के शेखपुर मुहल्ले निवासी विकास निषाद के घर आया था।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे रिमझिम बारिश हो रही थी तभी वह घर से निकलकर पैदल शेखपुर चौराहे पर कोई सामान लेने जा रहा था।
वह हंसराज यादव के तकरीबन सौ साल पुराने जर्जर मकान के पास से गुजर रहा था तभी करीब 10 फिट ऊंची बाउंड्री वाल भरभराकर गिर पड़ी। रोहित मलबे में दब गया।
सूचना पर नगरपालिका के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों की मदद से मलबा हटाकर रोहित को बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पास में खड़ी बक्शा के नेवादा गांव निवासी अरुण यादव की बोलेरो जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई।
मुफ्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार केराकत कोतवाली क्षेत्र के पसेवां गांव निवासी जोगेंदर सिंह का कच्चे मकान की दीवार बारिश के बीच सुबह करीब नौ बजे बगल में स्थित छप्पर पर गिर पड़ा।
छप्पर में मौजूद जोगेंदर की पत्नी मंजू और उनका 14 वर्षीय बेटा शुभम मलबे में दब गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला तो शुभम की मौत हो चुकी थी जबकि मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।