फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rain accompanied by storm, relief from heat

Jaunpur News: आंधी के साथ हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

Fri, 26 May 2023 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by storm, relief from heat
शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश से लोगों ने जहां राहत महसूस किया तो वहीं दूसरी ओर। तेज आंधी के चलते टीनशेड व पेड़ गिर गए। कुछ जगहों पर फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। कुछ देर बाद बिजली कर्मियों ने मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 22. डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सात बजे आसमान में घने काले बादल अचानक छा गए। थोड़ी ही देर में तेज हवा चलने लगी। कुछ देर के लिए सड़कों पर वाहनों के रफ्तार थम गए। बाद में बारिश हुई तो राहत मिली। आंधी के चलते शहर और गांवों की बिजली आपूर्ति कुछ देर के लिए ठप हो गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता तृतीय रामआधार ने बताया है कि आंधी के साथ हुई बारिश से कुछ जगहों पर फाल्ट की शिकायत मिली थी, जिसे ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जौनपुर शहर में बारिश के कारण जगह-जगह कीचड़ के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed