फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rage on EO's working style, sloganeering

ईओ के कार्य शैली पर जताया रोष, की जमकर नारेबाजी

Thu, 21 Nov 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rage on EO's working style, sloganeering
नगर पालिका परिषद कार्यालय में धरना देते सभासद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। अधिशासी अधिकारी की कार्य शौली से आक्रोशित सभासदों का नगर पालिका परिषद परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। सभासदों का गुस्सा उस समय और भड़क गया जब ईओ ने उनके पास मैसेज भेजवाया कि डीएम ने बुलाया है। वे ईओ के विरुद्घ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि अगर डीएम को बुलाना होगा तो वे खुद मैसेज कर बुलवा लेंगे। धरने को आम आदमी पार्टी ने समर्थ दिया है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा व जिलाध्यक्ष राजेश अस्थाना ने कहा कि सभासदों की मांग सही है। जिसका पूरा समर्थन दिया है। आरिफ हबीब ने कहा कि ऐसे अधिकारी को कदापी यहां नहीं रहने दिया जाएगा, जो घुसखोर हो और कार्य में अनियमितता करवाए। उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने कहा कि इस तरह के भ्रष्ट व गलत आचरण करने वाले अधिकारियों को एक मिनट भी यहां नहीं रहना चाहिए। सभासदों के इस लड़ाई कर समर्थन करता हूं। मै उनके साथ हूं। सभासद दीपक जायसवाल ने कहा कि ईओ को लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। जिसके कारण यह जनता व जनप्रतिनिधियों से अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। वे अपने गैर जिम्मेदराना बयानों से पालिका की छबी खराब करने का कार्य कर रहे हैं, जो निंदनीय है। सभासद विपिन सिंह गुड्डू ने कहा कि जब से ईओ नगर पालिका परिषद में आए हैं। तब से जनता का काम सुचारु रुप से नहीं हो पा रहा है। धरने में सभासद सरसगौड़, संतोष मौर्य, कृष्णा यादव, नमिता सिंह, बिंदु यादव, रीना सोनकर, सविता मौर्य, अंकित्य सिंह, शिवकुमार मौर्य, रवि सोनकर, दीपक सिंह मांटो, अरुण मौर्य,सत्येंद्र साहू, बसंत प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभासदों को मिला ठेकेदारों का समर्थन
जौनपुर। अधिशासी अधिकारी के कार्य व्यवहार से क्षुब्ध नगर पालिका के ठेकेदार भी 21 नवंबर से सभासदों के धरने में शामिल होंगे। इसके लिए नगर पालिका परिषद जौनपुर ठेकेदार संघ ने बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन को पत्रक सौपा है। जिसमें इसकी जानकारी देते हुए कहा गया है कि ईओ कई ठेकेदारों को अपमानित कर चुके हैं। जिसको लेकर ठेकेदारों में रोष व्याप्त है। इसी कारण से हम लोग सभी कार्य बंद कर सभासदों के साथ अनिश्चित कालीन धरने में उक्त तिथि को शामिल होने का निर्णय लिया गया है। पत्रक देने वालों में संघ के अध्यक्ष ठेकेदार अधीर कुमार मौर्य, रामजीत मौर्य, सांवले सिंह, अजय प्रकाश सिंह, प्रदीप कुमार सोनकर, सुल्तान अहमद व अनिल चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed