फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Puvivi received five awards at the Youth Festival

युवा महोत्सव में पूविवि को मिले पांच पुरस्कार

Sat, 27 Feb 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Puvivi received five awards at the Youth Festival
 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम ने दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर  में 24 व 25 फरवरी को हुए अंतर विश्वविद्यालयीय युवा महोत्सव संवेग में बेहतरीन प्रस्तुतियों के साथ पांच पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की टीम में कुल 40 विद्यार्थियों ने साहित्यिक, संगीत, मंच कला, फाइन आर्ट एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मंचकला श्रेणी की मूक अभिव्यक्ति में विश्वविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


भारतीय सेना के जीवन को मुकेश, विनय, वीरेन्द्र, आदर्श, विशाल एवं पंकज ने मूक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया। ज्योति, गोविन्द, मुअज्जम, एहसान, अब्दुल अहद, सौम्या एवं राहुल शुक्ला की टीम को नाटक प्रस्तुति में
विज्ञापन
विज्ञापन


तृतीय स्थान मिला, साहित्यिक प्रतियोगिता काव्य पाठ में कामिनी मिश्रा को तृतीय, एकल गायन में प्रियम मिश्रा को द्वितीय, रंगोली में प्रियांशू को तृतीय स्थान मिला। टीम प्रबन्धक में डा. पूजा सक्सेना, विनय वर्मा, डा. विवेक पाण्डेय,

 डा. पार्थ सारथी दीक्षित एवं डा. अभिषेक सिन्हा शामिल थे। आइबीएम भवन में शुक्रवार  को  प्रतिभागियों का विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने हौसला आफजाई किया। प्रबंध अध्ययन संकायाध्यक्ष डा. एचसी पुरोहित ने विजेताओं को


 बधाई दी। इस अवसर पर डा. मानस पाण्डेय, डा. अविनाश पार्थडिकर, डा. सुरजीत यादव, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. अमरेन्द्र सिंह, डा. आलोक सिंह, परमेन्द्र सिंह, अंशुमान समेत अन्य शिक्षकों ने भी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed