फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   purvanchal university student Saumya Tiwari will get Atul Maheshwari gold medal

पूविवि की सौम्या तिवारी को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक, सर्वोच्च अंक पाने पर हुआ चयन

Fri, 29 Jan 2021 01:06 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 29 Jan 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
purvanchal university student Saumya Tiwari will get Atul Maheshwari gold medal
छात्रा सौम्या तिवारी - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की छात्रा सौम्या तिवारी को वर्ष 2020 के लिए अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। पत्रकारिता में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए उन्हें यह पदक दिया जा रहा है। आगामी 16 फरवरी को विवि में होने वाले दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल उन्हें यह पदक प्रदान करेंगी। सौम्या को इसके अलावा एक अन्य पदक विवि की ओर से भी मिलेगा।

विज्ञापन


पूविवि ने वर्ष 2019 में अमर उजाला समूह के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के नाम पर स्वर्ण पदक देने की शुरुआत की थी। पहला पदक आशुतोष को मिला था। इस बार सौम्या तिवारी को यह पदक प्राप्त होगा। सौम्या मूल रुप से बलिया के नगरा की निवासी हैं और परिवार के साथ शहर के न्यू भगवती कॉलोनी में रहती हैं।
विज्ञापन


उनके पिता अंजनी तिवारी पूर्वांचल विवि में ही लिपिक हैं, जबकि मां भारती तिवारी गृहिणी हैं। टीडी इंटर कॉलेज से कॉमर्स में इंटर और टीडी कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई के दौरान एक टीवी एंकर से प्रेरित होकर उनका रुझान पत्रकारिता की ओर बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

purvanchal university student Saumya Tiwari will get Atul Maheshwari gold medal
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर। - फोटो : अमर उजाला

स्नातक के बाद उन्होंने वर्ष 2018 में पूविवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिग्री के लिए दाखिला लिया। सत्र 2018-20 में उन्हें पत्रकारिता में सर्वाधिक 68.40 प्रतिशत अंक मिले हैं। इस आधार पर उनका चयन स्वर्ण पदक के लिए हुआ है। सौम्या बताती हैं कि उन्हें शुरू से ही बोलने का शौक रहा है।

नई चीजें जानने और उसके बारे में सवाल करने की आदत ने उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र से जोड़ा। वह अपने माता-पिता और विवि के शिक्षकों को इस पदक का श्रेय देती हैं। बताया कि आगे उनका लक्ष्य अभी पत्रकारिता में ही शोध करना है। इसकी तैयारी में वह जुटी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed