फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Purvanchal University has extended the date for filling the examination forms for various courses

Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने पाठ्यक्रमों की परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ाई तिथि

Sat, 09 May 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Purvanchal University has extended the date for filling the examination forms for various courses
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 में अध्ययनरत विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालयों एवं छात्र-छात्राओं के अनुरोध पर कुलपति के आदेशानुसार यह निर्णय लिया है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रम बीएड, एमएड, बीपीएड, एलएलबी, एलएलएम, बीएससीएजी, एमएससीएजी के द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल से भरे जा रहे हैं। सम सेमेस्टर के सत्र 2025-26 की संस्थागत व कैरी फाॅरवर्ड के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने व सत्यापन की तिथि 10 मई कर दी गई है। वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई निर्धारित की गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक स्नातकोत्तर स्तर के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जा रहे हैं। स्नातक स्नातकोत्तर स्तर के चतुर्थ सेमेस्टर, छठां, आठवां सेमेस्टर व स्नातकोत्तर स्तर के चतुर्थ सेमेस्टर, कैरी फारवर्ड के समस्त फॉर्म पूर्व की तरह विश्वविद्यालय पोर्टल से ही जमा होंगे। महाविद्यालयों के प्राचार्यों, विभागाध्यक्षों एवं संकायाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रहे और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूर्ण करा ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed