Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Jaunpur News
›
Purvanchal University Convocation: Governor be the center of character building and moral development of students
{"_id":"602c08aa8ebc3ee9286022b3","slug":"purvanchal-university-convocation-governor-be-the-center-of-character-building-and-moral-development-of-students-jaunpur-news-vns5750845153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्पाल बोलीं- विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और नैतिक विकास का केंद्र बनें विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्पाल बोलीं- विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और नैतिक विकास का केंद्र बनें विवि
पूविवि के संगोष्ठी भवन में आयोजित चौबीसवें दीक्षांत समारोह में छात्रा को मेडल व प्रमाण पत्र प्र?
- फोटो : JAUNPUR
Link Copied
जौनपुर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने युवाओं में चरित्र निर्माण और नैतिक विकास पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी शिक्षा व्यर्थ है, जो चरित्र का निर्माण न करे, गलत का प्रतिकार करने की हिम्मत न दे। डिग्री और मेडल तो दीवारों पर टंग जाएंगे, लेकिन यह हिम्मत ही हमारे व्यक्तित्व की पहचान बनेगी। अपनी शिक्षा को सार्थक करें और समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
पूर्वांचल विवि के 24वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने बाल विवाह, कुपोषण, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों के खात्मे के लिए विवि और महाविद्यालयों से नेतृत्व करने की अपील की। कहा कि शिक्षण संस्थान सिर्फ प्रमाण पत्र देने तक खुद को न समेटें, समाज की बुराइयों को दूर करने के अभियान में भी आगे आएं। महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में हुए दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने बतौर कुलाधिपति विवि के स्नातक और परास्नातक के 73 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया। इसमें 46 छात्राएं और 27 छात्र शामिल रहे। इसके अलावा विभिन्न संकायों के 67 विद्यार्थियों को शोध उपाधि भी दी गई। परिषदीय विद्यालयों के 51 बच्चों को स्कूल बैग भेंट किया। मुख्य अतिथि रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विवि झांसी के कुलाधिपति प्रो. पंजाब सिंह ने युवाओं को देश की ताकत बताते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और उद्योग के क्षेत्र में सभी समूह को साथ लेकर राष्ट्र को उन्नति के पथ पर ले जाने को प्रेरित किया। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने पिछले एक वर्ष में विवि की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। आगामी योजनाएं भी बताईं। समारोह में कुलसचिव महेंद्र कुमार, काशी विद्यापीठ के पूर्व कुलपति प्रो. एसएस कुशवाहा, पूविवि के पूर्व कुलपति प्रो. पीसी पातंजलि, डॉ रणविजय सिंह, डॉ बाल गोविंद सिंह, प्रो सुशील कुमार गौतम, प्रो आरएन खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।