{"_id":"d4d1dc9d0e7b3cfc024881c417359102","slug":"pu-niece-police-staff-on-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि के छात्रों पर पुलिस ने भांजी लाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि के छात्रों पर पुलिस ने भांजी लाठी
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग के छात्रों ने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए बृहस्पतिवार को जौनपुर-शाहगंज मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया।
इंजीनियरिंग के निदेशक के समझाने के बाद भी छात्र नहीं माने तो भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। इस दौरान करीब तीन घंटे तक रास्ता जाम रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
छात्रों का आरोप है कि सत्र खत्म होने को है, लेकिन अब तक छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति उनके खाते में नहीं भेजी गई।
इससे पहले भी विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्रक देकर छात्रों की समस्या से अवगत कर दिया गया था, लेकिन समस्या के निस्तारण के लिए कोई पहल नहीं की गई।
गुरुवार को सुबह 11 बजे तकरीबन सौ की संख्या में छात्र विवि परिसर में हंगामा करते हुए जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर पर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे छात्र छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
आधा घंटा बाद जब विवि प्रशासन को पता चला तो विवि चौकी और सरायख्वाजा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंजीनियरिंग के निदेशक प्रो. बीबी तिवारी मौके पर पहुंच गए।
काफी देर समझाने के बाद भी छात्र मानने को तैयार नहीं हुए। रास्ता जाम कर रहे छात्र छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति कराने की मांग कर रहे थे। सोमवार को इंजीनियरिंग के छात्रों ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर कुलपति और रजिस्ट्रार को
ज्ञापन सौंप कर समस्या का निस्तारण कराने की मांग की थी। छात्रों का आरोप है कि छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति समाज कल्याण विभाग से उनके खाते में क्यों नहीं भेजी जा रही है। सत्र खत्म होने को है, अब तक खाते में पैसा नहीं
भेजा गया। शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं होेने के कारण विश्वविद्यालय फीस की मांग कर रहा है। प्रदर्शन के चलते करीब तीन घंटे तक रास्ता जाम रहा है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। समझाने के बाद भी जब छात्र नहीं माने तो पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। हालांकि इस दौरान किसी छात्र को चोट नहीं आई।