फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Provide loans to youth to become self-reliant: DM

आत्मनिर्भर बनने के लिए युवाओं को उपलब्ध कराएं ऋण : डीएम

Sat, 30 May 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Provide loans to youth to become self-reliant: DM
जौनपुर। डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित दिया कि योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र युवाओं को लाभान्वित करते हुए ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
विज्ञापन

इससे अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर बन सकें। बैठक के दौरान उद्यमियों ने सतहरिया क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. प्रभात कुमार, उपायुक्त उद्योग आशुतोष पाठक, सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव, सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश, एलडीएम प्रबंधक गौरव व उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्याप्त मात्रा में व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश-डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश किया कि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों एवं लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। ताकि उद्यमियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सतहरिया में पर्याप्त मात्रा में कमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरे, हाईमास्ट लाइट लगाने, साफ सफाई के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed