फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Protest over road jam

चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे लोग

Wed, 27 May 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर। Updated Wed, 27 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Protest over road jam
खेतासराय कस्बे में बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते मंगलवार को दोपहर भीषण जाम लग गया। चिलचिलाती धूप में लोग घंटों जाम में फंसे रहे। उधर, कुद्दूपुर तिराहे के पास लगातार हो रहे सड़क हादसों से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों स्थानों पर जाम समाप्त कराया गया।
विज्ञापन

खेतासराय कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। दो किलोमीटर से भी अधिक लंबी मार्केट में सवारी भरने के लिए प्राइवेट वाहन अक्सर बेतरतीब खड़े रहते हैं। सड़कों पर अतिक्रमण भी यहां जाम का प्रमुख कारण है। मंगलवार को बाजार में सड़क के दोनों छोर पर दो किलोमीटर से भी अधिक लंबी वाहनों की कतार लग गई। चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे लोग हलाकान हो गए। काफी देर से पहुंची पुलिस ने किसी तरह वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करवाया। उधर, कुत्तूपुर व आसपास आए दिन हो रहे सड़क हादसों से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को ग्राम प्रधान सुधाकर सिंह और छात्रनेता प्रवीण सिंह की अगुवाई में चक्काजाम कर दिया। जाम कर रहे लोगों ने कहा कि टीडी कालेज के दक्षिणी गेट के सामने गति अवरोधक लगाया गया था जिसे अराजक तत्वों ने तोड़ दिया है। इसके चलते वाहन तेज रफ्तार में आते हैं और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। इंस्पेक्टर लाइनबाजार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाबुझाकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed