फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Protest against eating egg in temple premises

मंदिर परिसर में अंडा खाने का विरोध करने पर मारपीट

Wed, 23 Oct 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Protest against eating egg in temple premises
नेवढ़िया क्षेत्र के हथेरा गांव स्थित शिव मंदिर पर सोमवार की शाम को अंडा खाने के विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों तरफ से लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी विजय शंकर पांडेय व ग्रामीणों का आरोप है कि खरगसीपुर गांव के चौहान बस्ती के लोग मंदिर परिसर में ही अंडे खा रहे थे । उन्होंने विरोध किया तो मारपीट पर उतारू ह गए। सूचना पर ग्रामीण पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष से मंजू देवी (35) व सीता देवी (28) घायल हो गईं। सीएचसी से डॉक्टरों ने मंजू की नाजुक स्थिति देख जिलाअस्पताल रेफर कर दिया। वही मंदिर के पुजारी ने चौहान बस्ती के महेंद्र चौहान व पप्पू चौहान, सीता देवी व मंजू देवी के खिलाफ मारपीट करने व मंदिर में स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा से मुकुट,नथिया,व दानपात्र उठा ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी हथेरा गांव के पाँच लोगों पर मारपीट,लूट व छेडख़ानी करने का आरोप लगाया है। वही दोनों पक्षों द्वारा मंगलवार सुबह नेवढिय़ा थाने पर तहरीर दी गई है।दोनों पक्षो की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष नेवढिय़ा राज नारायण चौरसिया ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जिसके आधार पर दोनों पक्षो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed