फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Procession out AAP Performance

जुलूस निकाल कर ‘आप’ का प्रदर्शन

Fri, 13 Nov 2015 11:56 PM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Fri, 13 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Procession out AAP Performance
केंद्र सरकार द्वारा रेलवे टिकट कैंसिलेसन चार्ज दो गुना करने से नाराज आज आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जुलूस निकालकर नगर क्षेत्र के
विज्ञापन


चहारसू चौराहा, कोतवाली, भंडारी रेलवे स्टेशन से अटाला होते हुए जिलाधिकारी आवास पर पहुंचा। इस दौरान रेल मंत्री को संबोधित विभिन्न मांगों से संबंधित पत्रक जिलाधिकारी को सौपा।
विज्ञापन


जिसमें रेलवे टिकट कैंशिलेशन चार्ज दो गुना करने के निर्णय को वापस लेने और मडिय़ाहूं रेलवे स्टेशन पर हो रहे  घटिया प्लेट फार्म निर्माण की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सचिव हैदर खान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार  सत्ता में आने के बाद से लगातार जन विरोधी काम कर रही है। इस सरकार में बढ़ रही बेतहाशा मंहगाई आम जन जूझ रही है। वहीं  रेल का अतिरिक्त भाड़े का भार बढने से भी

लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। संगठन संयोजक सोम वर्मा ने कहा कि कें्रद की भाजपा सरकार सत्ता में आते ही 14.5 प्रतिशत किराया बढ़ाने के बाद अतिरिक्त सर्विसेज चार्ज दो गुना करने में जो तत्परता दिखाई। इससे यह

लगा कि केंद्र सरकार सालभर के अंदर ही जर्जर पटरियों पर बुलेट ट्रेन दौड़ा  देगी, लेकिन रेल में यात्री सुविधाएं सुधरने की बजाय बदतर होती चली जा रही है। जुलूस में मीडिया प्रभारी सूर्यनारायण सिंह,


 विवेक पाठक, आनंद कुमार, ओंकार, डा.अमित श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, रिजवान अहमद, राजबहादुर, अमरनाथ यादव, नारायण चौरसिया, सुनील सोनकर, धर्मेंद्र सोनकर, ठाकुर प्रसाद, रघुनाथ यादव  व हर्षवर्धन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed