{"_id":"15cc501deddcf9e346af38f0935d2618","slug":"prisdiy-promotion-process-in-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में पदोन्नति प्रक्रिया शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में पदोन्नति प्रक्रिया शुरू
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Tue, 21 Apr 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे जद्दोजेहद के बाद परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। पहले दिन 321 महिला और विकलांग शिक्षकों ने काउंसिलिंग कराई।
पदोन्नति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए रिक्त पदों वाले विद्यालयों की सूची डायट परिसर में चस्पा कर दी गई है। इन्हीं विद्यालयों में से शिक्षकों से विकल्प भरवाया जा रहा है।
पहले आओ पहले पाओ के फार्मूले पर शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किया जाएगा। काउंसिलिंग के लिए डायट में चार टेबल बनाए गए हैं। सुबह से ही महिला और विकलांग शिक्षकों की भीड़ जमा हो गई थी।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी परमहंस सिंह यादव ने बताया कि शिक्षकों की सुविधा के लिए चार अलग अलग टेबल बनाए गए हैं। टेबल संख्या एक शिकायत के लिए बनाया गया है।
यहां खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर पांडेय, नन्हकू राम यादव और संतोष कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। टेबल संख्या दो शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच के लिए बनाया गया है।
इस टेबल पर खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम, ममता सरकार, आशीष कुमार पांडेय और चंद्रशेखर यादव को जिम्मेदारी दी गई है। टेबल संख्या तीन शिक्षकों की सेवा का इतिहास और विकल्प पत्र की जांच के लिए है।
इस टेबल पर खंड शिक्षा अधिकारी संजीव सिंह, राजेश कुमार, सुनील कुमार को तैनात किया गया है। टेबल संख्या चार विद्यालय अावंटन कर बीएसए को हस्ताक्षर के लिए प्रस्तुत करने के लिए बना है।
यहां खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार यादव, राजेश श्रीवास्तव, राजनारायण पांडेय और महेंद्र मौर्य तैनात हैं। दिसंबर 2007 तक नियुक्त सभी शिक्षकों को प्रमोशन की प्रक्रिया में शामिल किया गया है।