फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Principal in-charge suspended for MDM irregularities

Jaunpur News: एमडीएम अनियमितता में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

Sun, 10 Dec 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Principal in-charge suspended for MDM irregularities
धर्मापुर। ब्लॉक क्षेत्र के सम्मोपुर कला के प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक को बीएसए ने एमडीएम में अनियमितता करने व विद्यालय के कंपोजिट ग्रांट को खर्च न करने के आरोप में निलंबित कर दिया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के जांच में खामियां मिली थी। करंजाकला के बीईओ को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश खरवार 29 नवंबर को धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के सम्मोपुर कला प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक गीता देवी एमडीएम में भारी अनियमितता करते हुए मिली। विद्यालय का कंपोजिट ग्रांट खर्च न करने की बात सामने आई। विद्यालय में मल्टीपल हैंडवाश टूटा और परिसर में लगा हैंडपंप एक महीने से खराब पड़ा मिला। बच्चे व अन्य महिला शिक्षक पास के नलों से पानी ला रहे हैं। लापरवाही पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक गीता देवी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए बीएसए को आख्या भेजी। इसे ज्ञान में लेते हुए बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने प्रभारी प्रधानाध्यापक गीता देवी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक अधिकारी के निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक गीता देवी द्वारा कंपोजिट ग्रांट में भारी लापरवाही व एमडीएम में अनियमितता मिली थी।आख्या पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया। इसमें बीईओ करंजाकला श्रवण कुमार यादव को जांच अधिकारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वही उक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक को पूर्व माध्यमिक विद्यालय खलसहा से संबद्ध कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed