फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Primary school teacher dies from dengue

डेंगू से प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की मौत

Sun, 25 Oct 2020 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Primary school teacher dies from dengue
जौनपुर। कोरोना का कहर कम होने से पहले ही डेंगू ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शहर के परमानतपुर मोहल्ला निवासी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की शुक्रवार को मौत हो गई। उसमें डेंगू के लक्षण थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। सीएमओ के मुताबिक वह जानकारी करा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के परमानतपुर निवासी प्रवीन कुमार सोनकर (26) मड़ियाहूं तहसील के कुठुली बस्ती ग्रामसभा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। बुखार होने पर प्रवीन का इलाज एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उन्हें 22 अक्तूबर को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने डेंगू बताते हुए उपचार शुरू किया। उनका प्लेटलेट्स तेजी से घट रहा था। प्रवीन के पिता साहब लाल ने बताया कि प्रवीन का प्लेटलेट्स सात हजार हो गया था। डॉक्टरों ने डेंगू बताया था। प्रवीन की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं शिक्षक संगठन भी सदमे में है। इस बाबत सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। मौके पर स्वास्थ्य टीम भेजकर इस बारे में जानकारी ली जाएगी। जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही बता सकेंगे कि शिक्षक को डेंगू था या नहीं। वैसे डेंगू को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। दवाओं के छिड़काव के साथ ही लोगों को सतर्कता बरतने के लिए जागरुक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed