फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Prepare for rain incomplete

बारिश के लिए तैयारी अधूरी

Fri, 09 Jun 2017 12:39 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 09 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Prepare for rain incomplete
सफाई नहीं होने से नगर पालिका क्षेत्र में जाम नाला। - फोटो : jaunpur
मानसून सिर पर है लेकिन शहर में जलभराव की समस्या से निपटने की कोई तैयारी नहीं है। नाली से लेकर नालों तक की सफाई नहीं की गई है। शहर के सभी नाले पहले से जाम हैं। बारिश हुई तो शहर के निचले इलाके वाले मोहल्लों में पानी भर जाएगा। नालों की सफाई न होने के चलते अभी मंगलवार को हुई हल्की बारिश में ही शहर के कई मोहल्लों में लोगों के घरों में पानी भर गया था।
विज्ञापन


नगर के फिरोसेपुर, अलमगंज से लेकर घग्घा चौराहे और आस पास के कई मोहल्लों का पानी तूतीपुर नाले से होकर गोमती नदी में जाता है। तूतीपुर नाले की तलहटी तक की सफाई करीब आठ साल पहले हुई थी। बाद में सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई है। यही वजह है कि नाला जाम है। अभी मंगलवार को हुई हल्की बारिश में ही नगर के मीरमस्त, घग्घा चौराहा और आस पास के मोहल्लों के कई घरों में पानी भर गया था। अगर नालों की सफाई बारिश से पहले नहीं हुई तो इन इलाके के लोग फिर परेशान होंगे।आलमगंज से बड़ी मस्जिद रोड,  खानकाह रशीदिया तक की सड़क,  शाहगंज पड़ाव, मोहल्ला मीरमस्त, घग्घा चौराहा, नवाब यूसूफ रोड, तूतीपुर, ताड़तला, नूर खां कुआं, खासनपुर जलभराव के इलाके हैं। शहर में कुल 11 प्रमुख नाले हैं।
विज्ञापन


अभी इसी वर्ष जनवरी और फरवरी के बीच सुक्खीपुर से नवाब युसूफ रोड तक सड़क की खुदाई कर अंडरग्राउंड नाला तैयार कर उसे भी घग्घा चौराहे के पास तूतीपुर वाले नाले में मिला दिया गया है। बारिश में इस नाले में पानी का दबाव और भी बढ़ जाएगा। नगर को पालिटेक्निक चौराहे से लेकर ओलंदगंज तक नाली निर्माण के लिए जगह जगह खोद कर छोड़ दिया गया है। जिसके चलते भी बरसात में जलभराव से इलाका अछूता नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed