फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Prdani the nomination for 2041

प्रधानी के लिए 2041 ने भरा पर्चा

Tue, 17 Nov 2015 12:35 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 17 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Prdani the nomination for 2041
पहले  चरण के पांच ब्लाकों में  नामांकन के पहले दिन सोमवार को ग्राम प्रधान पद के लिए 2041 और सदस्य पद के लिए 1283 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


 नामांकन के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह से ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भीड़ जमा होने लगी थी। भीड़ के चलते कई बार पुलिस को लाठियां पटकनी पड़ी।
विज्ञापन


नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चारो तरफ से बैरिकेडिंग की गई थी। परिसर में सिर्फ प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक को ही प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रथम चरण में जिले के पांच ब्लाक शाहगंज, खुटहन, सुईथाकला, करंजाकला व बक्शा में चुनाव होना है। इन पांचों ब्लाक में ग्राम प्रधान के 489  और सदस्य के 6061 पद हैं।

नामांकन का कार्य सोमवार की सुबह आठ बजे से  प्रारंभ हुआ। नामांकन का कार्य ब्लाकवार तैनात निर्वाचन अधिकारी  की देख-रेख में संपन्न हुआ। प्रत्याशियों को नामंकन करने के लिए ब्लाक मुख्यालय को नामांकन स्थल के रुप में

निर्धारित किया गया है। नामांकन का कार्य सुबह आठ बजे से लेकर अपराह्न चार बजे तक हुआ। पहले दिन 489 ग्राम प्रधान पद के लिए 2041 प्रत्याशी और 6061 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1283 प्रत्याशियों ने नामांकन किया ।

जिसमें शाहगंज ब्लाक में 113 ग्राम प्रधान पद के लिए 680 प्रत्याशी और 1431 ग्राम पंचायत पद के लिए 269 प्रत्याशियों नामांकन किया। बक्शा ब्लाक में 99 ग्राम प्रधान पद के लिए 267 प्रत्याशी और 1191ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए

122 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सुईथाकला ब्लाक में 79 ग्राम प्रधान पद के लिए 250 प्रत्याशी और 979ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 675 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। खुटहन ब्लाक में 95 ग्राम प्रधान पद के लिए 444 प्रत्याशी और


1161ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 144 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। करंजाकला ब्लाक में 103 ग्राम प्रधान पद के लिए 400 प्रत्याशी और 1299ग्राम पंचायत सदस्य  पद के लिए 73 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed