{"_id":"478306fa95a31d71d2f4787015710964","slug":"pray-for-peace-in-prayer-sought-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज में मांगी गई अमन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज में मांगी गई अमन की दुआ
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Sun, 19 Jul 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को ईद-उल-फित्र का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा करके विश्व शांति और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी। अन्य समुदाय के लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी इबादतगाहों पर पहुंच कर मुस्लिम बंधुओं से गले मिल बधाई दी।
मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह में सुन्नी और सदर इमामबाड़े में शिया समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह में सुबह 10:15 बजे ईद उल फित्र की नमाज अकीदत के साथ अदा की
विज्ञापन
गई। नमाज मौलाना फैसल कमर ने अदा कराई। नमाज से पहले मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी ने तकरीर खेताब की। शाही ईदगाह में नमाजियों की जबरदस्त भीड़ देखी गई। नमाज के बाद कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, पूर्व
राज्यपाल माता प्रसाद, राज्यमंत्री हनुमान प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एसपी भारत सिंह यादव, डा. केपी यादव, नपा अध्यक्ष दिनेश टंडन, व्यापारमंडल अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू, डा. एसपी सिंह,
कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, निखिलेश सिंह ने नमाजियों से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर एसडीएम आरके पटेल, सीओ सिटी अभिषेक सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एएन द्विवेदी, ईओ नगर पालिका संजय शुक्ला,
ईदगाह कमेटी के सचिव जाफर अहसन जाफरी शकील मंसूरी आदि मौजूद रहे। सदर इमामबाड़े में नमाज से पहले शिया धर्मगुरु मौलाना महफूजुल हसन ने कहा कि एक महीना रोजा रखने के बाद अल्लाहताला ने रोजेदारों को ईद
तोहफे के तौर पर दी है। पूरे रमजान भर इबादत करने के बाद बंदों की गुनाहों को अल्लाहताला ने माफ कर दी है। इस मौके पर एडीएम राम भजन सोनकर पुलिस अधिकारियों के साथ नमाजियों को ईद की बधाई दी। शहर के
हुसैनिया नकी फाटक में मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने ईद की नमाज अदा कराई। ग्रामीण क्षेत्रों की इबादत गाहों में शनिवार को ईद की नमाज अदा की गई। मडिय़ाहूं के ईदगाह में मौलाना जमीरूद्दीन ने ईद की नमाज अदा कराई।
मल्हनीबाजार, खेतासराय, गुरैनी, शाहगंज, जफराबाद, बदलापुर, सिंगरामऊ, राजाबाजार, सिकरारा, मछलीशहर आदि स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई। मुफ्तीगंज में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में नमाज अदा कराई गई। शाहगंज
में शांति व्यवस्था के लिए एसपी सिटी रामजी सिंह यादव, खेतासराय में डीडीओ तेज प्रताप मिश्र को तैनात किया गया था।
केराकत में विधायक गुलाब चंद्र सरोज, एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव, सीओ राजकुमार पांडेय, इंस्पेक्टर एसपी तिवारी, राज बहादुर यादव, विजय गुप्ता, अशोक जायसवाल, चेयरमैन मीना साहू, शंकर यादव आदि रहे।