फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pramod Krishnan targeted BJP and said We gave Nehru, we gave Gandhi

UP Chunav 2022: प्रमोद कृष्णन ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- हमने नेहरू दिया, हमने गांधी दिया, तुमने इस देश को एक लफंगा दिया

Wed, 02 Mar 2022 12:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Mar 2022 12:31 AM IST
सार

चुनाव के समय नेता घरों से निकल पड़े लेकिन संघर्ष के समय प्रियंका गांधी सड़कों पर थी। हाथरस जैसी घटनाएं इसका उदाहरण है।

विज्ञापन
Pramod Krishnan targeted BJP and said We gave Nehru, we gave Gandhi
जौनपुर में प्रमोद कृष्णन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के समर्थन में आचार्य प्रमोद कृष्णन ने जौनपुर में चुनावी जनसभा की। काव्य पाठ के माध्यम से भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने काव्य पाठ के माध्यम से कहा कि भाजपा के लोग अक्सर पूछते हैं कि कांग्रेस ने इस देश को 70 साल में क्या दिया, तो मैं बताना चाहता हूं कि कांग्रेस ने शांति दी।

विज्ञापन


हमने भारत को अपना तिरंगा दिया तो तुमने दंगा दिया। हमने नेहरू दिया, हमने गांधी दिया, तुमने इस देश को एक लफंगा दिया... प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देश के एकता और अखंडता के लिए होते हैं। मैं झूठ बोलने वालों के साथ नहीं हो सकता है, इसलिए कांग्रेस के साथ हूं।
विज्ञापन


संत को बहकाना है मुमकिन लेकिन उसे धमकाना मुमकिन नहीं है। देश से भाजपा को कोई हटा सकता है तो केवल कांग्रेस ही है। भाजपा से आंख से आंख मिला सकता है तो उसका नाम राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा है। कांग्रेस वह पार्टी है, जिसने हिंदुस्तान को आजाद कराया। मुल्क को आजाद कराने वाली पार्टी कांग्रेस है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

सीज होने जा रहा डबल इंजन : सचिन पायलट

Pramod Krishnan targeted BJP and said We gave Nehru, we gave Gandhi
सचिन पायलट - फोटो : Social Media
जौनपुर सदर क्षेत्र में कांग्रेस का प्रचार करने के लिए प्रियंका गांधी के सलाहकार समिति के सदस्य आचार प्रमोद कृष्णन और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सोमवार को आए। उन्होंने रात आठ बजे अटाला मस्जिद के पास चुनावी सभा की। इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव देश की तकदीर तय करने वाला है।

डबल इंजन सीज होने जा रहा है। इसका पहला इंजन लखनऊ में तो दूसरा दिल्ली में सीज होगा। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बदलाव का है। आज महंगाई, बेरोजगारी और अपराध लगातार बढ़ रहा है। भाजपा की सरकार ने पांच साल तक जनता को परेशान किया है।

बेटियों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया गया है। छात्रों को रोजगार के नाम पर पीटा गया है। इस दौरान सपा और बसपा के लोग गायब थे। केवल प्रियंका गांधी ने सड़क पर संघर्ष किया है। चुनाव के समय नेता घरों से निकल पड़े लेकिन संघर्ष के समय प्रियंका गांधी सड़कों पर थी। हाथरस जैसी घटनाएं इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यूपी का चेहरा प्रियंका गांधी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed