फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Prakhar in high school and Vanshika won in Inter

हाईस्कूल में प्रखर और इंटर में वंशिका ने मारी बाजी

Sat, 24 Jul 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Prakhar in high school and Vanshika won in Inter
सीआईएससीई बोर्ड की आईसीएस 10 वीं और आईएससी12वीं की परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को घोषित हुआ। परिणाम की घोषणा होते ही मेधावियों में खुशी छा गई। हालांकि कोरोना की वजह से लगातार पढ़ाई ठप रहने और परीक्षाएं न होने से रिजल्ट को लेकर उनमें पहले जैसा उत्साह नहीं दिखा। फिर भी खुशी मनाते हुए एक-दूसरे को बधाइयां दी। हाईस्कूल में 98.3 प्रतिशत अंक पाकर प्रखर ने टाप किया। शिवांश यादव और तहरीम इक्तादार 97.50 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। जबकि इंटरमीडिएट में वंशिका सिंह 99.4% प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर बनी। हर्षिता यादव 99 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं। जिले में आईसीएसई बोर्ड का केवल एक विद्यालय सेंट जांस स्कूल सिद्दीकपुर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने सभी छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन

सेंट जॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने बताया कि हाई स्कूल में कुल 143 छात्र परीक्षा मेें शामिल हुए थे। हाईस्कूल में प्रखर 98.3 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर बने। जबकि शिवांश यादव और तहरीम इक्तादार 97.50 अंक पाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। विनीत सिंह 97 प्रतिशत, रवि रंजन 95.83 प्रतिशत, संदीप यादव 94.67 प्रतिशत, उत्कर्ष पाल 94.17 प्रतिशत, श्रेयांश सोलंकी 94.17 प्रतिशत, आयशा अहमद 93.50 प्रतिशक और शरद यादव 93.33 प्रतिशत अंक हासिल किया। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 102 छात्र शामिल हुए थे। वंशिका सिंह 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर टापर बनीं। हर्षिता यादव 99 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे स्थान रहीं। आयुषी मिश्रा 98.6 प्रतिशत अंक हासिल तीसरे और महिमा रघुवंशी 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथे स्थान पर रही। श्रेया यादव को 97.8 प्रतिशत, जिज्ञासा श्रीवास्तव को 96.8 प्रतिशत, मयंक राय को 95.8 प्रतिशत, माहिन वाहिद को 95 प्रतिशत, अनुराग यादव को 94.8 प्रतिशत और पंखुड़ी राय को 93.8 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed