फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Practitioners from raids scattering jholachap

छापेमारी से झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप

Sat, 21 May 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 21 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्साधिकारी  डा. आरके सिंह  की टीम की छापेमारी से झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को टीम महराजगंज के पांच झोलाछाप क्लिनिकों पर छापा मारकर सबके ओपीडी रजिस्टर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


सबको 23 मई को हास्पिटल के सभी कागजात लेकर जिला कार्यालय पर उपस्थिति होने का नोटिस भी दिया है। जांच टीम की भनक लगते कही महराजगंज में हड़कंप मच गया। सभी झोलाछाप अपनी अपनी दवा की दुकानें बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन


सबसे पहले जांच टीम ने महराजगंज पड़ाव पर वर्षों से अस्पताल चलाए जा रहे  बुलन्द मेडिकल की आड़ में झोलाछाप डा. शिवराम यादव के यहां पहुंचकर उनके रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद टीम महिला डा. रेखा सिंह की क्लिनिक की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस देते हुए आवश्यक कागजात मांगा। इसके बाद अमारी मोड़ पर गौरव हास्पिटल  की डा. चन्दा सिंह  और राज हास्पिटल में एक महिला का आपरेशन हुआ देख उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने फटकार लगाई। हास्पिटल के कर्मी रमेश यादव को नोटिस देते हुए अस्पताल संचालक के खिलाफ  कार्यवाही की चेतावनी दी।


 लोहिन्दा चौराहे पर कीर्ति पाली हास्पिटल पर छापा मार कर ओपीडी रजिस्टर कब्जे में ले लिया। उनके संचालक आरपी पाल और  मंजू पाल को झोलाछाप डाक्टर बताते हुए 23 मई को समस्त आवश्यक कागजात के साथ जिला कार्यालय उपस्थिति होने की नोटिस दिया। टीम में संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed