{"_id":"5aaac3214f1c1b3a058b56e3","slug":"prabhavati-s-remaining-chair","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख प्रभावती की बची कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख प्रभावती की बची कुर्सी
jaunpur
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खुशी मनातीं ब्लाक प्रमुख व उनके समर्थक ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर की ब्लाक प्रमुख प्रभावती कन्नौजिया की कुर्सी बच गई। ब्लाक प्रमुख के प्रति अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए गुरुवार को बुलाई गई बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य आए ही नहीं। ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए ब्लाक मुख्यालय सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी।
एसडीएम बदलापुर रमापति बिंद की अध्यक्षता में बुलाई गई इस बैठक में निर्धारित समय सीमा तक ब्लाक प्रमुख समेत सिर्फ 22 सदस्य पहुंचे थे। जिससे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी। बैठक का कोरम पूरा नहीं हुआ और अविश्वास प्रस्ताव पर कोई चर्चा नहीं हो सकी। जिससे ब्लाक प्रमुख की कुर्सी सुरक्षित रही। क्षेत्रपंचायत सदस्य सुमन ने क्षेत्रपंचायत के आधे से अधिक निर्वाचित सदस्यों के हस्ताक्षर व निशान अँगूठा सहित शपथ पत्र देते हुए अविश्वास की नोटिस 16 फरवरी को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी को सौंपा था। अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए जिलाधिकारी ने 15 मार्च को बैठक की तिथि तय की थी। बैठक के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बदलापुर में कुल 105 बीडीसी सदस्य हैं। गुरुवार को सुबह एसडीएम रमापतिराम राम बिंद, सीओ सदर विनय द्विवेदी व बदलापुर सौम्या पांडेय प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त राय के अलावा सिंगरामऊ, महराजगंज, सिकरारा सुजानगंज की पुलिस, पीएसी के जवान ब्लाक परिसर में डेरा डाल दिए थे। निर्धारित समय 11 बजे से 12 बजे तक महज 22 बीडीसी ही पहुंचे। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। इसके बाद प्रमुख प्रभावती कन्नौजिया के समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। समर्थकों ने पटाखा फोड़ते हुई मिठाइयां भी बांटी । इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र , मंडल बदलापुर के भाजपा अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह , सुरेश चौहान , साहबलाल , राम सिंह , ममता , बिनोद तिवारी आदि रहे।
, अशोक मौर्या , दीपक दुबे , अशोक पाडेय , संजय मिश्र आदि लोग मौजूद थे ।