फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Population is ahead of men in getting corona vaccine

कोरोना वैक्सीन लगवाने में पुरुषों से आगे हैं आबादी

Sun, 27 Mar 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Population is ahead of men in getting corona vaccine
जौनपुर। जनपद में कोरोना टीकाकरण का कार्य अभी भी जारी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, टीकाकरण में पुरुषों से आगे आधी आबादी है। वे अपने टीकाकरण को लेकर काफी गंभीरता दिखा रही हैं। कोरोना के टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान में आधी आबादी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। महिलाओं ने कोविड वैक्सीन लगवाने में पुरुषों को अब पीछे छोड़ दिया है। वैक्सीन की फर्स्ट और सेकंड डोज दोनों लगवाने में महिलाएं पुरुषों आगे निकल गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस समय 32 लाख 49 हजार 749 पुरुषों ने कोरोना का टीका लगवाया है। जनपद में अब तक 36 लाख 10 हजार 278 महिलाओं ने टीका लगवाया है। यानी तीन लाख 60 हजार 529 महिलाओं ने पुरुषों से अधिक कोरोना का टीका लगवाया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टीकाकरण बहुत जरूरी है। टीकाकरण के आंकड़े को देखें तो महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसका परिणाम सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed