फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Political temperature increases as day progresses

दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया सियासी ताप

Tue, 03 Nov 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Political temperature increases as day progresses
करंजाकला क्षेत्र के मनवल प्राथमिक विद्यालय पर 90 वर्षीय दादी को वोट दिलवाने के लिए गोद में उठाकर ल? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव में मतदाताओं का उत्साह ढीला रहा। सामान्य चुनाव की अपेक्षा उपचुनाव में कम लोगों ने मतदान में रुचि दिखाई। इसका असर रहा कि मतदान प्रतिशत 56.65 पर ही सिमट गया। दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आई तो दोपहर बाद बूथों पर सन्नाटा पसर गया। वैसे कोरोना काल के बावजूद इतनी संख्या में मतदाताओं के वोट डालने को प्रशासन अपनी उपलब्धि ही मान रहा है।
विज्ञापन

मतदान का क्रम सुबह सात बजे से शुरू हुआ। कई इलाकों में सुबह ही मतदान के लिए लाइन लग गई थी। शुरुआती तेजी के बाद सुस्ती हावी हो गई। चुनिंदा बूथों को छोड़ दें तो अधिकांश पर छिटपुट मतदाता आते रहे। लंबी लाइन में लगने की बजाए बारी-बारी पहुंचकर वोट देकर लौट गए। यही कारण रहा कि सुबह मतदान प्रतिशत में तेजी दिखी तो दोपहर के बाद आंकड़ा थम गया। शाम छह बजे तक 56.65 प्रतिशत वोट पड़े थे। मतदान का यह आंकड़ा मल्हनी में अब तक हुए चुनावों की तुलना में सबसे कम है।
विज्ञापन

समय मतदान प्रतिशत
09 बजे: 06.50
11 बजे: 15.80
01 बजे: 30.12
03 बजे: 42.30
05 बजे: 55.65
06 बजे: 56.65
मल्हनी में पिछले चुनावों का आंकड़ा::
वर्ष 2012: 57.99 प्रतिशत
वर्ष 2017: 60.04 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed