फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police swung into action after complaining to higher officials, arrested 5

उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस, 5 को किया गिरफ्तार

Fri, 29 Oct 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Police swung into action after complaining to higher officials, arrested 5
थाना क्षेत्र के कौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 6 अक्तूबर को हुई मारपीट का मामला उच्चधिकारियों तक पहुंचने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन में पुलिस ने मारपीट के 5 आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

कौली गांव में 6अक्तूबर की शाम चुनावी रंजिश में मनबढो ने लाठी और रॉड से हमला कर महिला समेत परिवार के छह लोगों को घायल कर दिया था। दो की हालत नाजुक देखते हुए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। आरोप है कि हमले के वक्त पीड़ित बचाव के लिए भागकर घर के अंदर पहुचे तो मंबढो ने घर मे घुसकर उनकी पिटाई कर दी थी। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। तीसरे दिन जाकर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर संजय सिंह, संतोष, विनोद, मनोज सिंह, प्रमोद, प्रज्वल, सौरभ के अलावा दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद पीड़ित ने बुधवार को उच्च अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने कौली निवासी संजय सिंह,संतोष, मनोज सिंह, विनोद और प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उपनिरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर शांति भंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed