{"_id":"6817c079b42173324302368e","slug":"police-stopped-conversion-meeting-in-sujanganj-two-arrested-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-133797-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पुलिस ने रोकी धर्मांतरण सभा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; पढ़ें- पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पुलिस ने रोकी धर्मांतरण सभा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; पढ़ें- पूरा मामला
Mon, 05 May 2025 06:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 06:39 PM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले के सुजानगंज क्षेत्र में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। धर्मांतरण सभा को रोककर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के सुजानगंज क्षेत्र के दो व्यक्तियों ने रविवार को थाने में तहरीर देकर धर्म परिवर्तन की शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू की और ईसाई मिशनरी द्वारा आयोजित धर्मांतरण सभा रोककर दो पादरियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके से एक धार्मिक पुस्तक भी बरामद किया है।
ये है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार ग्राम सभा कुतुबपुर निवासी खेमचंद व रामनारायण ने तहरीर में बताया कि सुजानगंज में ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित धर्मांतरण सभा का आयोजन किया जा रहा है। यही नहीं इसमें क्षेत्र के लोगों को प्रलोभन देकर हिंदू धर्म के बारे में भ्रमित किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें; UP Crime: 14 माह से फरार लुटेरी दुल्हन गिरोह के बिचौलिए के घर होगी कुर्की, वारंट के बावजूद नहीं हो रहा हाजिर
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा तथा प्रखंड अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष युजवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धर्मांतरण सभा की सूचना मिलते ही मौके पर सुजानगंज पुलिस ने पहुंचकर उपस्थित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से एक पुस्तक भी बरामद किया गया है। जांच की जा रही है।