फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police seized 15 drones for flying without permission, issued notices to 14

Jaunpur News: अनुमति के बगैर उड़ाने पर पुलिस ने जब्त किए 15 ड्राेन, 14 को नोटिस

Sun, 31 Aug 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Police seized 15 drones for flying without permission, issued notices to 14
मछलीशहर पुलिस द्वारा जब्त किए गए ड्रोन।  - फोटो : स्रोत-पुलिस
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस से शुक्रवार की रात ड्रोन उड़ने की शिकायत की। मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ प्रतिमा वर्मा ने इसकी जांच की। जांच के दौरान एक ड्रोन उड़ते हुए मिला। उसे तत्काल जब्त किया गया। इसके बाद आसपास के कुल 15 ड्रोन पुलिस ने जब्त किया। इसके साथ ही 14 ड्रोन संचालकों को पुलिस की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। जिस व्यक्ति का ड्रोन उड़ते हुए मिला है, वह पुलिस कीपकड़ से दूर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सीओ प्रतिमा वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को जमालपुर, कोटवा, सराय युसुफ गांव में रात में ड्रोन आकाश में उड़ते हुए दिखाई दिए। इसको देखने के बाद ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीणों को आशंका है कि चोर ड्रोन से लोगों के घरों की जानकारी लेकर वारदात को अंजाम देते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता लेते हुए प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने मामले की जांच शुरू की। बिना अनुमति ड्रोन संचालित कर दहशत फैलाने के आरोप में 15 लोगों के ड्रोन को जब्त किया है। संबंधित 14 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि 14 लोगों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अभी और लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस बिना अनुमति लिए ड्रोन संचालित करने वाले के विरुद्ध सख्त कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed