फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police investigating in loot case

फुटेज, सर्विलांस के सहारे वर्कआउट में जुटी पुलिस

Wed, 15 Jul 2015 01:02 AM IST
संवाददाता शाहगंज।
संवाददाता शाहगंज। Updated Wed, 15 Jul 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Police investigating in loot case
पंजाब नेशनल बैंक से कैश निकालकर जा रहे कारोबारी से चूड़ी मोहल्ला चौक के पास हुई 16 लाख 10 हजार रुपये की लूट में पुलिस को कारोबारी के करीबियों पर ही शक है। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी, सर्विलांस के सहारे घटना के वर्क आउट में जुटी है। कारोबारी और उसके पार्टनर के मोबाइल का कॉल डिटेल पुलिस ने लिया है। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी सिटी रामजी सिंह यादव ने बैंक मैनेजर नंदलाल से सीसी टीवी कैमरे की फुटेज मांगी। वहीं पूरे जिले में नाकेबंदी करवा कर सफेद अपाचे बाइक की धरपकड़ शुरू करा दी।
विज्ञापन

 शाहगंज में दो सफेद अपाचे सहित जिले में दर्जन भर बाइकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। एसपी सिटी का कहना है कि फुटेज में अभी तक लुटेरों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एक बदमाश बाइक लेकर खड़ा था जबकि उसके दो साथी बैग लूटने के फिराक में थे।
विज्ञापन


लोगों को उनके खड़े होने पर शक भी हुआ लेकिन उन्हें ऐसी घटना का आभास नही था। प्रश्न यह है कि अतीक अहमद द्वारा अब्दुल रसीद को चेक देने की जानकारी बदमाशों को कैसे हो गई। चेक देने और रुपये निकालने में महज आधा घंटा ही लगा। इतने में लुटेरों ने लूट की प्लानिंग कैसे कर ली। पुलिस इसके पीछे अतीक के करीबियों का जुड़ाव होने को अहम मान कर चल रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed