फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police encounter with cattle smugglers in Jaunpur miscreants and constable injured due to bullet shots four arrested

यूपी: जौनपुर में पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश और सिपाही घायल

Mon, 09 Aug 2021 12:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 Aug 2021 12:45 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि चार तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके कब्जे से एक ट्रक में 24 गोवंश व एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
Police encounter with cattle smugglers  in Jaunpur miscreants and constable injured due to bullet shots four arrested
जौनपुर में पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रविवार रात पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया। वहीं एक सिपाही की बांह को छूती हुई गोली निकली। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है।  मुठभेड़ में चार तस्कर गिरफ्तार हुए हैं।  प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि चार तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके कब्जे से एक ट्रक में 24 गोवंश व एक तमंचा और  कारतूस बरामद किया गया है।

विज्ञापन


खेतासराय थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव  ने बताया कि रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली एक ट्रक में प्रतिबंधित गोवंश लदे हैं। उन्हें तस्कर बिहार ले जाने वाले हैं। ट्रक खुटहन की तरफ से खेतासराय आ रहा है। इस पर पुलिस ने कलापुर मोड़ पर चेकिंग शुरू कर दी।  पशु तस्करी की आशंका पर पुलिस ने एक ट्रक को रुकने का इशारा किया।  चालक ट्रक लेकर भागने लगा। तब पुलिस ने घेरेबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसपर तस्करों ने फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली एक तस्कर को लगी जिससे वह घायल हो गया। वहीं तस्करों की गोली सिपाही छट्ठू यादव की बांह को छूती निकली। घायल तस्कर की पहचान अखिलेश यादव पुत्र रामबचन यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अखिलेश तथा आरक्षी छट्ठू यादव को पीएचसी सोंधी लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल अखिलेश यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि मुठभेड़ में चार तस्कर गिरफ्तार किया गया है। वहीं ट्रक से 24 गोवंश और एक तमंचा बरामद किया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान अखिलेश यादव और अमित यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज, गुड्डू यादव निवासी रसूलपुर थाना खुटहन, कृष्ण कुमार यादव निवासी शेरापट्टी थाना खुटहन के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed