फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police arrested two accused

दो आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

Sat, 26 Mar 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two accused
सिकरारा। क्षेत्र के चौरामोहनदास गांव में फांसी लगाकर महिला की मौत मामले शनिवार को पुलिस ने दहेज हत्या के पांच आरोपितों में दो को गिरफ्तार कर लिया। अभी भी तीन आरोपित पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

एसआई विजय शंकर यादव ने बताया कि वह हमराही सिपाही अमित सिंह और रीतेश सिंह के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग में निकले थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि जौनपुर-प्रयागराज हाईवे के गुदरीगंज चौराहे से चौरामोहनदास दहेज हत्याकांड के आरोपित भारत यादव और उनके पुत्र कैलाश यादव कहीं भागने की फिराक में हैं। इसके बाद मौके पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। अभी भी मृतका के पति, सास और जेठानी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। बता दें कि चौरामोहनदास गांव के फौजी आलोक यादव की पत्नी पूजा की लाश बृहस्पतिवार को उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के सहारे लटकती मिली थी। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed