फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police and fire brigade were silent spectators, action may be taken

Jaunpur News: मूक दर्शक बनी थी पुलिस औैर फायर ब्रिगेड, हो सकती है कार्रवाई

Wed, 27 May 2026 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Police and fire brigade were silent spectators, action may be taken
बक्शा। विशेषरपुर (उतरीजपुर) सांई नाथ मंदिर के पास टावर से गिरने से हुई गांव निवासी श्रीप्रकाश यादव (30) की मौत के मामले की जांच पूरी हो गई है। जांच टीम ने जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन को अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी है, जिसमें थानाध्यक्ष बक्शा, मौके पर तैनात फायर बिग्रेड की टीम और तहसीलदार सदर की कुछ बिंदुओं पर लापरवाही सामने आई है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक बक्शा थानाध्यक्ष पुलिस और फायर बिग्रेड के जवान यदि जाली या सीढ़ी लगाकर श्रीप्रकाश को मोबाइल टावर से उतारने की कोशिश करानी चाहिए थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। पैमाइश से असंतुष्ट और अपनी जमीन को बचाने के लिए बीते दिनों मोबाइल टावर पर सौ फीट पर चढ़े श्रीप्रकाश यादव की मौत मामले में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने तीन अधिकारियों की जांच कमेटी गठित की थी। टीम एडीएम परमानंद झा की अगुवाई में जांच कर रही थी। गोपनीय जांच से पुलिस और राजस्व विभाग को दूर रखा गया था। हालांकि घटना के संबंध में तहसीलदार से लेकर लेखपाल तक का बयान दर्ज किया गया था। स्थानीय लोगों से भी टीम ने बातचीत की थी, जिसके आधार पर 24 पेज की जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई है। जांच टीम में शामिल अधिकारियों के मुताबिक कुछ बिंदुओं पर लापरवाही सामने आई है। एडीएम भू एवं राजस्व अजय अंबष्ट के मुताबिक जांच में यह बात सामने आई कि घटना के समय बक्शा थानाध्यक्ष फोर्स के साथ चार घंटे से अधिक समय तक मौजूद रहे। जबकि फायर बिग्रेड के जवान भी मौके पर थे। उन्हें जाल या सीढ़ी लगाकर मोबाइल टावर पर चढ़े श्रीप्रकाश को उतारने का प्रयास करना चाहिए था, जो उन्होंने नहीं किया। विवाद की स्थिति की जानकारी में होने पर तहसीलदार सदर को त्वरित समाधान कराना चाहिए था। मौत अत्यधिक गर्मी होने के कारण मोबाइल टावर से फिसलने से हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा रहा है। मृतक के बच्चों को बाल कल्याण योजना का लाभ दिलाने को कहा गया है। पारिवारिक लाभ योजना और कृषक दुर्घटना का भी लाभ दिलाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed