फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police alarmed after seeing illegal pistol during vehicle checking

Jaunpur : वाहन चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा देख पुलिस हुई हलकान, दो अभियुक्त गिरफ्तार, तफ्तीश जारी

Mon, 09 Dec 2024 05:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 09 Dec 2024 05:51 PM IST
सार

वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवको की तलाशी ली गई तो अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। दो अभ्युक्तों को पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ की। सूत्र बता रहे हैं कि अवैध असलहों से जुड़ी पुख्ता जानकारी पुलिस को मिली है।

विज्ञापन
Police alarmed after seeing illegal pistol during vehicle checking
अवैध असलहे के साथ पकड़े गए आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शाहगंज में अवैध तमंचा व कारतूस के साथ क्षेत्र के दो स्थानों से चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस दो अभियुक्त को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के मुताबिक सोमवार की सुबह आजाद पुलिया समीप उपनिरीक्षक चन्द्र भान यादव व निजमापुर नहर पुलिया समीप उपनिरीक्षक प्रद्युम्न मणि त्रिपाठी द्वारा वाहन चेकिंग जारी थी। उसी दौरान दो संदिग्ध युवक को देखकर जमा तलाशी लिया गया।

विज्ञापन




दोनों युवक के पास से एक - एक तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन लोगों ने अपना नाम पता पूरे आजम निवासी रत्न गौतम पुत्र राम सूरत गौतम व दूसरे ने क्षेत्र के अख्खीपुर गांव निवासी अरुण कुमार बिंद पुत्र राम जियावन बिंद बताया कोतवाली पुलिस ने दोनों को अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजिकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed