{"_id":"6148cd568ebc3eb6204828fe","slug":"pm-will-soon-inaugurate-medical-prison-cm-jaunpur-news-vns6127527142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज का पीएम जल्द करेंगे लोकार्पण: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज का पीएम जल्द करेंगे लोकार्पण: सीएम
Mon, 20 Sep 2021 11:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जौनपुर में शहीद उमानाथ सिंह मेडिकल कालेज का लोकार्पण जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से किया जाएगा। साथ ही इस मेडिकल कालेज में विश्व स्तरीय सुविधाएं होंगी। सीएम ने जौनपुर की इमरती और दम तोड़ चुकी इत्र उद्योग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर के इमरती की मिठास और इत्र की खुशबू दुनिया भर में पहचानी जाएगी। इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है।
सीएम के संबोधन के पहले प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में गुण्डागर्दी खत्म हो गई है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लग चुका है। आज भाजपा की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक हो चुकी है। अब इस राज्य में दंगे नहीं होते हैं। इसके पहले अपराध का बोलबाला था। लेकिन, आज रात 12 बजे भी कोई लड़की से छेड़खानी करेगा तो मान लीजिए वो मरेगा। इसके पहले राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से सतहरिया में सौ करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। विरोधियों के पास बोलने को कुछ बचा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का यूपी में सबसे तेजी से क्रियान्वयन किया जा रहा है। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि कोरोना काल में दिल्ली और छत्तीसगढ़ की सरकार ने उत्तर प्रदेश की जनता को सड़क पर छोड़ दिया था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें सम्मान घर लाने का काम किया। राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार में जंगल राज का खात्मा करके कानून राज की स्थापना की गई।