फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PM will soon inaugurate medical prison: CM

मेडिकल कॉलेज का पीएम जल्द करेंगे लोकार्पण: सीएम

Mon, 20 Sep 2021 11:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 20 Sep 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
PM will soon inaugurate medical prison: CM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जौनपुर में शहीद उमानाथ सिंह मेडिकल कालेज का लोकार्पण जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से किया जाएगा। साथ ही इस मेडिकल कालेज में विश्व स्तरीय सुविधाएं होंगी। सीएम ने जौनपुर की इमरती और दम तोड़ चुकी इत्र उद्योग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर के इमरती की मिठास और इत्र की खुशबू दुनिया भर में पहचानी जाएगी। इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


सीएम के संबोधन के पहले प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में गुण्डागर्दी खत्म हो गई है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लग चुका है। आज भाजपा की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक हो चुकी है। अब इस राज्य में दंगे नहीं होते हैं। इसके पहले अपराध का बोलबाला था। लेकिन, आज रात 12 बजे भी कोई लड़की से छेड़खानी करेगा तो मान लीजिए वो मरेगा। इसके पहले राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से सतहरिया में सौ करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। विरोधियों के पास बोलने को कुछ बचा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का यूपी में सबसे तेजी से क्रियान्वयन किया जा रहा है। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि कोरोना काल में दिल्ली और छत्तीसगढ़ की सरकार ने उत्तर प्रदेश की जनता को सड़क पर छोड़ दिया था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें सम्मान घर लाने का काम किया। राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार में जंगल राज का खात्मा करके कानून राज की स्थापना की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed