फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pleased in Oina village after missing a young man alive from a sea-wrecked ship

समुद्र में डूबे जहाज से लापता युवक को जिंदा मिलने पर ओइना गांव में खुशी

Sat, 22 May 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Pleased in Oina village after missing a young man alive from a sea-wrecked ship
अरब सागर से उठे ताउते तूफान के बीच लापता जहाज पर मैकेनिक के पद पर तैनात खुटहन थाना क्षेत्र के ओइना गांव निवासी विनय मिश्रा के सकुशल होने की खबर आते ही गांव में खुशी का माहौल है। अभीतक अनहोनी की आशंका से परिजनों में कोहराम मचा था। हादसे के तीसरे दिन परिजों को पता चला कि विनय को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

ओइना गांव निवासी विनय मिश्रा पुत्र गंगा प्रसाद मर्चेंट नेवी में मैकेनिक के पद पर वर्षों से तैनात हैं। उसकी तैनाती जिस जहाज पर थी वह तूफान की चपेट में आकर समुद्र में समा गया। जहाज के लापता होने की खबर पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया था। अब पता चला कि जहाज डूबने लगा तो विनय ट्यूब के सहारे समुद्र में छलांग लगा दिया था। वह ट्यूब के सहारे समुद्र की लहरों के थपेड़े खाता रहा। उसी दौरान वायु सैनिकों की उसपर नजर पड़ी तो उसे बाहर निकाला। वह लगभग बेहोशी की हालत में पहुंच गया था। विनय के परिजनों ने बताया कि मुंबई से खबर आई कि विनय अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed