फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People from two villages clashed in old dispute, stone pelting

पुराने विवाद में भिड़े दो गांव के लोग, हुआ पथराव

Thu, 11 Jun 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
People from two villages clashed in old dispute, stone pelting
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों के बीच पुराने विवाद को लेकर बुधवार की रात फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले। पुलिस ने प्रधान सहित आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद दोनो गांवों में तनाव को देखते हुए फोर्स लगाई गई है।
विज्ञापन

सोनारी गांव की ब्राह्मण बस्ती और अमरा गांव की यादव बस्ती के युवकों के बीच एक सप्ताह पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय किसी तरह मामला शांत हो गया, लेकिन उसी विवाद में बुधवार की देर रात दोनों गांव के लोग फिर आमने-सामने हो गए। एक पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर दूसरी बस्ती में पहुंच गए। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। सूचना पर एसओ गौराबादशाहपुर राम बहादुर चौधरी व डायल 112 की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस के सामने भी काफी देर तक पथराव होता रहा। स्थिति देखते हुए केराकत थाने की भी फोर्स बुला ली गई। एसओ ने बताया कि ग्राम प्रधान समेत दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। उपद्रवियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed