फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Paracommal beat the Ketasray

पाराकमाल ने खेतासराय को हराया

Sat, 20 Dec 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 20 Dec 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
Paracommal beat the Ketasray
क्षेत्र के पाराकमाल स्थित मैदान पर आयोजित नदीम जावेद ट्राफी के फाइनल मैच में पाराकमाल ने खेतासराय को 21 रनों से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिने तारिका महिमा चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ रही। आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद सलमान ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी देकर

 पुरस्कृत किया। शुक्रवार को पहले टास जीतकर पाराकमाल ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित आठ ओवर में नौ विकेट खोकर पाराकमाल की टीम ने 79 रन बनाए। चकरिया ने सबसे अधिक 17 रन का योगदान किया।
विज्ञापन


 खेतासराय की ओर से सौरभ ने तीन और शिव कुमार ने एक विकेट लिया। जवाब में उतरी खेतासराय की टीम निर्धारित आठ ओवर में आठ विकेट खोकर सिर्फ 58 रन ही बना सकी। राघवेंद्र ने सबसे अधिक 18 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पाराकमाल की ओर से दानिश ने चार विकेट लिया। पाराकमाल के मोहम्मद दानिश को मैन आफ द मैच का  दिया गया। इसी टीम के कृष्णा को मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।

इससे पहले महिमा चौधरी ने क्रिकेट मैदान पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल का आयोजन करना सराहनीय है। आयोजन के लिए उन्होंने सदर विधायक नदीम जावेद को बधाई दी।

 अपराह्न तीन बजे हेलीकाप्टर उतरने पर महिमा चौधरी को देखने के लिए क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विधायक नदीम जावेद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस तरह के और भी खेलों का आयोजन किया जाएगा।


 उन्हाेंने महिमा चौधरी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, बीएल वर्मा, डा. एमएम अब्बास, डा. मुकेश शुक्ला, जमीर अहमद, आनंद बरनवाल, मोहम्मद आतिफ, मोहम्मद उमर आदि मौजूद थे। संचालन विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed