फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pantry open locks , evaluation stalled

नहीं खुले कोठार के ताले, मूल्यांकन ठप

Tue, 31 Mar 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Tue, 31 Mar 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Pantry open locks , evaluation stalled
शिक्षकों के मूल्यांकन बहिष्कार के चलते सोमवार को जिले के किसी भी मूल्यांकन केंद्र पर कोठार का ताला नहीं खुला। शिक्षक कोठार गेट के सामने धरने पर बैठे रहे। उनका कहना था कि मूल्यांकन कार्य शुरू कराने के लिए शिक्षक नेताओं पर ऊपर से दबाव भी बनाया जा रहा है। उधर शिक्षक संगठनों ने आंदोलन को निर्णायक मोड़ पर पहुंचाने की ठान ली है।
विज्ञापन


आंदोलन के तहत सुबह 9:30 बजे बड़ी संख्या में शिक्षक टीडी इंटर कालेज में एकत्र हुए। यहां संगठन के प्रदेश मंत्री एवं संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक रमेश सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में शिक्षकों ने एक बार फिर अपने संकल्प को दोहराया। निर्णय लिया कि वह न तो मूल्यांकन करेंगे और न ही किसी को करने देंगे।
विज्ञापन


यहां से सभी शिक्षक संबंधित मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचे और वहां कोठार गेट के सामने दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। टीडी कालेज में बैठक के दौरान संगठन के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह के मोबाइल फोन पर शिक्षा निदेशक ने आंदोलन खत्म कर मूल्यांकन शुरू कराने की बात कही। बकौल सिंह उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आंदोलन खत्म नहीं हुआ तो शिक्षक कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जनक कुमारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुनील सिंह, टीडी इंटर कालेज में प्रेम बहादुर सिंह, बीआरपी इंटर कालेज में अतुल सिंह, सरस्वती बाल विद्या मंदिर में दिलीप सिंह, राज इंटर कालेज मे जय किशुन यादव, नगर पालिका इंटर कालेज में जय प्रकाश सिंह और शिया इंटर कालेज में राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने धरना दिया।


माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान शिक्षकों से कहा कि किसी के दबाव में आने की जरूरत नहीं है। किसी भी कीमत पर कोठार का ताला नहीं खुलने देना है। उनके साथ अनिल कुमार उपाध्याय, रामाशंकर पाठक, डा. ईश्वरलाल यादव, डा. अक्षयवरनाथ द्विवेदी, वीरेंद्र श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव समरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed