फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pandit and youth died in road accidents

सड़क हादसे में दो की मौत

Wed, 23 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Pandit and youth died in road accidents
थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मंगलवार की रात हुए सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक के शव को परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि दूसरे शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में एक तेरहवीं के भोज में शामिल होने के बाद घर लौटा था, वहीं, दूसरा शादी संपन्न कराने के बाद बाइक से घर लौट रहा था कि रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

खुटहन गांव निवासी राजबहादुर यादव का इकलौता बेटा विकास (28) मंगलवार को तिघरा गांव के पास आयोजित एक तेरही के भोज में शामिल होने बाइक से गया था। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। तिघरा बाजार के तिराहे पर सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया। परिवार के लोग उसे जिला चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन, वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस को बगैर सूचना दिए परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार सुतौली घाट पर कर दिया। दूसरी दुर्घटना शाहगंज राजमार्ग के कानामऊ गांव में हुई। नगवां गांव निवासी ईशनारायण तिवारी कर्मकांडी (40) पंडित थे। मंगलवार की रात पट्टीनरेंद्रपुर गांव में एक विवाह समारोह संपन्न कराकर अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। उन्होंने भी हेलमेट नहीं लगाया था। घर से लगभग एक किमी पहले ही वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed