फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Paddy purchasing center in-charge was beaten up by the Manbads, tore the records

धान क्रयकेंद्र प्रभारी को मनबढ़ों ने पीटा, अभिलेख फाड़े

Sun, 16 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchasing center in-charge was beaten up by the Manbads, tore the records
डोभी। क्षेत्र के साधन सहकारी समिति बोड़सर में स्थापित धान केंद्र प्रभारी की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। वह अपना व समर्थकों का बगैर नंबर धान खरीद का दबाव बना रहे थे। ऐसा नहीं करने पर प्रभारी की पिटाई करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए ई माप मशीन तोड़ दिए व सारे अभिलेख फाड़ दिए।
विज्ञापन

भुक्तभोगी प्रभारी ने बोड़सर के तीन लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। साधन सहकारी समिति बोड़सर पर आधा दर्जन गांवों के किसानों का धान क्रय करने के लिए क्रय केंद्र बनाया गया है। प्रभारी के रूप में पनिहर गांव निवासी शशांक सिंह पुत्र अरुण सिंह को नियुक्त किया गया है। शनिवार को सुबह 11 बजे केंद्र पर प्रभारी मौजूद थे। उसी समय बोड़सर गांव निवासी केंद्र पर पहुंच गए और प्रभारी को मारने-पीटने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए ई माप मशीन तोड़ दिए व सारे अभिलेख फाड़ डाले। प्रभारी ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी जब तक पुलिस मौके पहुंची तब तक वह लोग फरार हो चुके थे। उपरोक्त को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी, जिसपर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed