फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Paddy crops fell due to rain accompanied by strong wind

तेज हवा के साथ हुई बारिश से धान की फसलें गिरीं

Mon, 18 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Paddy crops fell due to rain accompanied by strong wind
मौसम में आए बदलाव के कारण रविवार को जिले में कहीं हल्की तो कहीं तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा के चलते धान की फसल गिर गई है। आगे भी बारिश होने पर अगैती आलू की फसल को नुकसान होने की संभावना है। इससे आलू की बुआई में भी देर हो सकती है।
विज्ञापन

रविवार को अपराह्न करीब दो बजे तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बरईपार क्षेत्र में तेज हवा के साथ काफी देर तक बारिश हुई। लगभग एक घंटे हुई बारिश से धान की फसलें जमीन पर लेट गईं। किसानों का कहना है कि खेतों में पानी भरा होने से धान की फसल खराब भी हो सकती है। किसान शोभनाथ ने बताया कि उनकी एक एकड़ धान की अच्छी फसल थी। तेज हवा के साथ हुई बारिश से लगभग दो बीघा फसल जमीन पर गिर गई है। इसका असर उत्पादन पर पड़ने की उन्होंने आशंका जताई। राम सूरत यादव ने बताया कि धान की अधिकांश फसल बारिश के कारण जमीन पर गिर गई है। खेतों में पानी भर गया है। इससे फसल को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। जिले में आलू की बुआई शुरू है। बारिश के चलते बुआई का कार्य प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed