फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Oxygen supply in hospital stalled due to checkwall explosion, stirred up

चेकवाल फटने से अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप, मचा हड़कंप

Mon, 03 May 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Oxygen supply in hospital stalled due to checkwall explosion, stirred up
जौनपुर। जिला महिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग में बने कोविड एल-2 अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए लगा चेकवाल अधिक प्रेशर से फट गया। इससे अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति रुक गई। संयोग रहा कि तेज आवाज होने से कर्मचारियों की तत्काल इस पर नजर पड़ गई और उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था कर कुछ देर में मरीजों के लिए आपूर्ति सुचारु कर दी। पूरी रात वैकल्पिक रूप से ही ऑक्सीजन दिया गया। रविवार को अपराह्न में मरम्मत के बाद व्यवस्था सुचारु हुई।
विज्ञापन

एमसीएच में कोविड मरीजों को ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए सेंट्रलाइज्ड व्यवस्था की गई है। एक स्थान पर ऑक्सीजन के बड़े सिलिंडर रखे गए हैं। सिलिंडर को जोड़ने वाले स्थान पर चेकवाल लगता है। शनिवार की रात करीब 11 बजे यह चेकवाल फट गया। इससे ऑक्सीजन की आपूर्ति कुछ देर के लिए ठप हो गई। संयोग अच्छा था कि तेज आवाज होने से तत्काल कर्मचारियों की निगाह उस पर पड़ गई। उन्होंने सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए मरम्मत शुरू की। करीब आधे घंटे की मरम्मत के बाद दूसरे विकल्प से ऑक्सीजन की आपूर्ति चालू की गई। रविवार को वाराणसी से चेकवाल मंगाकर लगाया गया। अपराह्न करीब तीन बजे के बाद ऑक्सीजन की आपूर्ति ठीक तरह से बहाल हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मरीजों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस एके अग्रवाल का कहना था कि चेकवाल फटने से ऑक्सीजन की आपूर्ति कुछ देर के लिए प्रभावित हुई थी, लेकिन मरीजों को कोई नुकसान नहीं हुआ। रात में ही किसी तरह ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। रविवार को वाराणसी से चेकवाल मंगाकर लगा दिया गया। कोविड-19 एल-टू अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई बहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed