{"_id":"b8816c9f0604f816ea33b3df762972ac","slug":"out-awareness-rally-for-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा उन्मूलन के लिए निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा उन्मूलन के लिए निकाली जागरूकता रैली
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 21 Dec 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। ड्रीम्स डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शनिवार को सिपाह से कलेक्ट्रेट परिसर तक नशा उन्मूलन के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सभा में संस्था के डायरेक्टर दुर्गा प्रसाद सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी में नशाखोरी की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में यह जरूरी है कि युवाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें नशा से छुटकारा दिलाया जाए।
इसके लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं आरती सिंह ने नशा से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। इस मौके पर पूजा गुप्ता, साजिद, गुरुपाल सिंह आदि मौजूद थे।