फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Opportunity for students to appear for practical exam, exam date announced

Jaunpur News: प्रायोगिक परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को मौका, परीक्षा की तिथि घोषित

Sun, 14 Sep 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for students to appear for practical exam, exam date announced
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध पांच जिलों के महाविद्यालयों के स्नातक वार्षिक परीक्षा सत्र 2019-20 और स्नातकोत्तर सत्र 2021-22 अथवा उसके बाद प्रवेशित विद्यार्थियों की छूटी मौखिक व प्रायोगिक परीक्षाएं 16 से 23 सितंबर तक टीडी पीजी कॉलेज में होंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

तिलकधारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने बताया कि छूटी प्रायोगिक परीक्षाएं कराने के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी जिलों के स्नातकोत्तर शिक्षा शास्त्र और राजनीति शास्त्र की परीक्षा 23 सितंबर को होगी। स्नातक गणित, स्नातकोत्तर भौतिक विज्ञान, स्नातक भौतिक विज्ञान की परीक्षा 23 सितंबर को होगी। स्नातक रसायन विज्ञान की परीक्षा 19 सितंबर, स्नातक प्राणि विज्ञान की परीक्षा 22 सितंबर, स्नातकोत्तर प्राणि विज्ञान की परीक्षा 20 सितंबर, स्नातक वनस्पति विज्ञान की परीक्षा 18 सितंबर, स्नातकोत्तर समाजशास्त्र की परीक्षा 20 सितंबर, स्नातक द्वितीय वर्ष भूगोल की परीक्षा 22 सितंबर को होगी। इसी तरह से स्नातक तृतीय वर्ष भूगोल (केवल गाजीपुर) की परीक्षा 19 सितंबर, स्नातक तृतीय वर्ष भूगोल (जौनपुर, आजमगढ, मऊ, प्रयागराज) की परीक्षा 20 सितंबर को होगी। सभी जिलों के स्नातकोत्तर भूगोल की परीक्षा 22 सितंबर, स्नातक मनोविज्ञान की 19 सितंबर, स्नातकोत्तर मनोविज्ञान की 19 सितंबर, स्नातक वाणिज्य की 19, स्नातकोत्तर वाणिज्य की 20 और स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र की 20 सितंबर को होगी। इसके अलावा स्नातक संगीत गायन, तबला सितार की 19 सितंबर, स्नातकोत्तर संस्कृत की 23 सितंबर, स्नातकोत्तर अंग्रेजी की 20 सितंबर को होगी। प्रो. राम आसरे सिंह ने कहा कि परीक्षा संबंधी सूचना सभी जिलों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed